1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः बदायूं में चूहे के बाद अब सांप का होगा पोस्टमार्टम, घर में सांप निकलने पर लोगों ने मारा था

यूपीः बदायूं में चूहे के बाद अब सांप का होगा पोस्टमार्टम, घर में सांप निकलने पर लोगों ने मारा था

यूपी के बदायूं जिले में घर में निकले सांप को दो लोगों ने लाठी से पीटकर मार डाला। घर के दरवाजे पर हुई इस घटना के दौरान वहां भीड़ जुट गई। जबकि किसी ने लाठी से सांप को मारते हुए वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सामने आने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत सांप को रिकवर कर लिया।

By Rakesh 

Updated Date

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले में घर में निकले सांप को दो लोगों ने लाठी से पीटकर मार डाला। घर के दरवाजे पर हुई इस घटना के दौरान वहां भीड़ जुट गई। जबकि किसी ने लाठी से सांप को मारते हुए वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सामने आने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत सांप को रिकवर कर लिया। अब उसके पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है।

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

सदर कोतवाली इलाके के लालपुल इलाके में एक व्यक्ति के घर में सांप निकल आया। घर में सांप निकलने का शोर मचा तो आसपास के तमाम लोग मौके पर जुट गए। उस व्यक्ति ने सांप को लाठी से पीटकर मार डाला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो वन विभाग के अफसर एक्टिव हो गए।

आरोपियों के खिलाफ लिखाया जाएगा मुकदमाः वन रेंजर आकांक्षा गुप्ता 

वन रेंजर आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। टीम को मौके पर भेजा गया, जबकि आरोपियों की निशानदेही पर मृत सांप भी बरामद कर लिया है। अब उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यदि संभव हुआ तो जिला पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराएंगे अन्यथा की स्थिति में शव को आइवीआरआइ बरेली समेत किसी हायर सेंटर पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जबकि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया जाएगा।

मालूम हो कि जिले में पिछले साल नवंबर में चूहे को नाले में डुबोकर मारने के मामले में भी मुकदमा हुआ था। वहीं चूहे का बरेली के आइवीआरआइ में पोस्टमार्टम कराया गया था। देश में चूहे के पोस्टमार्टम का यह संभवतः पहला मामला था। जबकि अब यहां सांप के मारे जाने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com