1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः IAS से इस्तीफे के बाद अभिषेक सिंह ग्लैमर की दुनिया में उतरे, जल्द आ रहा सनी लियोन के साथ रैप सांग

यूपीः IAS से इस्तीफे के बाद अभिषेक सिंह ग्लैमर की दुनिया में उतरे, जल्द आ रहा सनी लियोन के साथ रैप सांग

यूपी के चर्चित IAS अभिषेक सिंह का सनी लियोन के साथ रैप सांग आ रहा है। IAS से इस्तीफे के बाद अभिषेक सिंह ग्लैमर की दुनिया में भाग्य आजमा रहे हैं। अभिषेक सिंह ने शूटिंग पूरी होने के बाद सनी लियोन के साथ वीडियो पोस्ट किया है। ट्वीट में उन्होंने सनी लियोन के जल्द ही जौनपुर आने की भी जानकारी दी है।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। यूपी के चर्चित IAS अभिषेक सिंह का सनी लियोन के साथ रैप सांग आ रहा है। IAS से इस्तीफे के बाद अभिषेक सिंह ग्लैमर की दुनिया में भाग्य आजमा रहे हैं। अभिषेक सिंह ने शूटिंग पूरी होने के बाद सनी लियोन के साथ वीडियो पोस्ट किया है। ट्वीट में उन्होंने सनी लियोन के जल्द ही जौनपुर आने की भी जानकारी दी है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

मालूम हो कि रैप सांग अभिषेक सिंह ने खुद ही गाया है। इस्तीफे के बाद अभिषेक सिंह बॉलीवुड में करियर बनाने में जुटे हैं। IAS अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। वह गुजरात चुनाव के दौरान आब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगाए जाने के बाद चर्चा में आए थे। अभिषेक सिंह अब बॉलीवुड में करियर तलाश रहे हैं।  इसकी शुरुआत उन्होंने सनी लियोनी के साथ रैप सांग के साथ की है। जिसकी जानकारी अभिषेक सिंह ने अपने एक्स अकांउट पर पोस्ट करके दी है।

पोस्ट में उन्होंने लिखा है-जल्द ही उनका एक रैप सांग आ रहा है। इसमें सनी लियोनी उनके साथ ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। जौनपुरवासियों को संदेश देते हुए कहा कि वह जल्द सनी लियोनी के साथ जौनपुर आने वाले हैं।  बता दें कि अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी हैं। इसके पहले वह कई गानों, फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

जौनपुर महोत्सव का किया था आयोजन

अभिषेक सिंह ने कुछ दिन पहले जौनपुर महोत्सव का आयोजन भी करवाया था। जिसमें मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह जैसे कलाकार भी पहुंचे थे। अभिषेक सिंह साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अभिषेक सिंह के पिता कृपाशंकर सिंह भी सेवानिवृत्त आईपीएस हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com