1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पीएम मोदी की मां की याद में आज वडनगर में होगी प्रार्थना सभा, अर्पित की जाएगी पुष्पांजलि

पीएम मोदी की मां की याद में आज वडनगर में होगी प्रार्थना सभा, अर्पित की जाएगी पुष्पांजलि

अचानक तबीयत बिगड़ने पर हीराबा को 28 दिसंबर को अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 100 वर्षीय हीराबेन मोदी का 30 दिसंबर को तड़के 3:30 बजे निधन हो गया. पीएम मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में आज उनके पैतृव निवास स्थान वडनगर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा. प्रार्थना सभा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच होगी. अचानक तबीयत बिगड़ने पर हीराबा को 28 दिसंबर को अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 100 वर्षीय हीराबेन मोदी का 30 दिसंबर को तड़के 3:30 बजे निधन हो गया. पीएम मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

पीएम ने 30 दिसंबर को भोर में अपनी मां के निधन के बारे में एक ट्वीट करके जानकारी दी थी और इसके कुछ मिनट बाद ही वह गुजरात की राजधानी गांधीनगर के लिए निकल गए. पीएम मोदी को अपनी मां के पैर छूते और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देखा गया. हीराबा का पार्थिव शरीर गांधीनगर के रायसन में उनके छोटे बेटे पंकज मोदी निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. प्रधानमंत्री वहां पहुंचे और फर्श पर हीरा बा के सामने घुटनों के बल बैठकर उन्हें कुछ देर निहारा.

पीएम अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उनकी अर्थी को कंधा दिया. अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को श्मशान ले जाते वक्त वह नंगे पैर चल रहे थे. प्रधानमंत्री घर से श्मशान घाट तक, वाहन में मां हीरा बा के पार्थिव शरीर के बगल में बैठे रहे. उन्होंने अपने भाइयों सोमाभाई मोदी, प्रह्लाद मोदी और पंकज मोदी के साथ अपनी मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब ट्वीट किया कि ‘मां की 100 साल की एक महान यात्रा आज समाप्त हो गई.’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com