Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी किया भंग

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी किया भंग

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय, राज्य और जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। यह फैसला रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद किया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2022। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा उपचुनाव में दो प्रमुख सीटों को हारने के बाद प्रक्रिया दिखाते हुए यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़कर पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। अखिलेश ने कहा है ये निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि उन्होंने इस फैसले को लेने के पीछे की सही वजह का खुलासा नहीं किया है।

पढ़ें :- सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयानः समाजवादी पार्टी ही कर सकती है भाजपा का सामना, कहा- हारे हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा ने MLC  बनाया

सपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर रविवार को यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा और अन्य सभी इकाइयों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष को भंग कर दिया है। इसके अलावा राष्ट्रीय, राज्य और कार्यकारिणी को भी भंग किया गया है। हालांकि यूपी के प्रदेश अध्यक्ष की स्थिति यथावत रखी गई है, उसे भंग नहीं किया गया है यानी कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं।

कुछ ऐसा ही फैसला साल 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद भी लिया गया था। यूपी में सपा 80 में से मात्र 5 सीटों को ही जीत पाई थी। इस हार के बाद भी सपा ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी इकाइयों के अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। ठीक इस तरह उस समय भी केवल नरेश उत्तम पटेल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे।

उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले ही आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव हुए थे, इन चुनावों में सपा की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन जनता ने भाजपा को जीताया। आपको बता दें कि रामपुर को सपा नेता आजम खान तो आजमगढ़ को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है। लेकिन इस बार सपा को इन दोनों ही सीटों से हार का मुंह देखना पड़ा।

पढ़ें :- जयंती पर नमनः लखनऊ में हंगामें के बीच अखिलेश यादव ने गेट फांदकर जेपी को दी श्रद्धांजलि
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com