Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने ईवीएम पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

अखिलेश यादव ने ईवीएम पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जर्मनी ने 2009 में ही ईवीएम को नकार दिया था। इसके बाद भी भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ईवीएम की कौन सी बारीकी सिखाई जा रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जर्मनी ने 2009 में ही ईवीएम को नकार दिया था। इसके बाद भी भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ईवीएम की कौन सी बारीकी सिखाई जा रही है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेशः समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल का दौर, पहले किसी और को टिकट, अब किसी और को

 

पढ़ें :- सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयानः समाजवादी पार्टी ही कर सकती है भाजपा का सामना, कहा- हारे हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा ने MLC  बनाया

उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जर्मनी के विदेश मंत्री की ईवीएम के साथ फोटो भी शेयर की है।

वही, पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ऑफिशियल अकाउंट से कहा गया कि, जर्मनी समेत तमाम देशों में EVM अविश्वसनीय और EVM के माध्यम से बेईमानी की संभावना होने के कारण प्रतिबंधित है, जर्मनी की विदेश मंत्री को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त EVM की कार्यप्रणाली समझा रहे। जो देश खुद EVM पर भरोसा नहीं करता उसे EVM कार्यप्रणाली समझाना खुद में हास्यास्पद है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘जब जर्मनी ने EVM से चुनाव को असंवैधानिक मानते हुए 2009 में ही समाप्त कर दिया है तो उनकी विदेश मंत्री को EVM दिखाकर सरकार क्या साबित करना चाहती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com