मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

सुविधाः दिल्ली के रणजीत नगर के सभी 6 स्कूलों की अपनी वेबसाइट, हर वक्त स्कूल के संपर्क में रहेंगे छात्र

Rakesh

‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को रणजीत नगर के सभी 6 स्कूलों की वेबसाइट का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह वॉर्ड 87 के एमसीपीएसएस ब्लॉक वेस्ट पटेल नगर के स्कूल परिसर में मनाया गया।

school website
शेयर करें

नई दिल्ली। ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को रणजीत नगर के सभी 6 स्कूलों की वेबसाइट का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह वॉर्ड 87 के एमसीपीएसएस ब्लॉक वेस्ट पटेल नगर के स्कूल परिसर में मनाया गया।

इस मौके पर दुर्गेश पाठक ने कहा कि स्कूल की अपनी वेबसाइट होना एक आधुनिक और प्रभावी तरीका है। जिससे छात्र आसानी से स्कूल की गतिविधियों से लगातार जुड़े रह सकते हैं। पार्षद अंकुश नारंग के मार्गदर्शन में स्कूलों ने अपनी वेबसाइट बनाने का फैसला किया। अंकुश नारंग ने कहा कि कई बार किसी कारणवश छात्र स्कूल नहीं जा पाते हैं, ऐसे में वेबसाइट का उपयोग करके वह हमेशा स्कूल के संपर्क में रह सकते हैं।

उन्हें स्कूल संबंधी हर जानकारी उस वेबसाइट पर मिल जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बड़ा कदम होगा। उधर केबीज़ेड उपायुक्त ने शिक्षा में प्रौद्योगिकी के ऐसे संलयन की शुरुआत के लिए सभी स्कूल प्रमुखों को बधाई दी। इस दौरान कुमार अभिषेक भी उपस्थित रहे।

शेयर करें