मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला….’इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि बजट सत्र बगैर चर्चा के समाप्त हो गया’…..

Shahi

गृह मंत्री अमित शाह ने गांधी परिवार पर तीखा प्रहार किया..उन्होंने कहा कि ‘सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हो, मोदी जी को गाली-गलौज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है....

AMIT SHAH
शेयर करें

‘राहुल गांधी सजा को चुनौती दें’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के कौशांबी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने जमकर निशाना साधा….अमित शाह ने राहुल गांधी की अयोग्यता मामले पर संसद के गातिरोध को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा…केंद्रीय मत्री ने कहा कि इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि बजट सत्र में बगैर चर्चा संसद समाप्त हुई हो….अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि कल ही संसद समाप्त हुई है…आजादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करें बिना संसद समाप्त हुई हो….विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया…इसका कारण राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया….उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस सजा को चुनौती दें…आपने संसद के समय को बली चढ़ा दिया……

 

‘आपका परिवार खतरे में’

गृह मंत्री अमित शाह ने गांधी परिवार पर तीखा प्रहार किया..उन्होंने कहा कि ‘सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हो, मोदी जी को गाली-गलौज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है….ये कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में हैं…लोकतंत्र खतरे में नहीं है बल्कि  आपका परिवार खतरे में है….आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद,परिवादवाद  और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था.’..वहीं संसद के बजट सत्र की कार्यवाही को लेकर विपक्ष ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला….विपक्ष ने कहा कि बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू हुआ था जोकि 6 अप्रैल को खत्म हुआ….इस दौरान सदन का ज्यादातर समय पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार की भेंट चढ़ गया….बीजेपी नेता जहां राहुल गांधी से माफी मागने की  मांग पर अड़े रहे तो वहीं कांग्रेस अडानी मामले पर JPC गाठित करने की मांग करती रही….विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर संसद नहीं चलने दी….

 

उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने शुक्रवार को अडानी मुद्दे पर JPC की मांग दोहराई और आरोप लगाया कि इससे बचने के लिए सरकार ने सदन में गतिरोध पैदा किया…मल्लिकाअर्जुन समेत कई नेताओं ने संसद से लेकर विजय चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली…..

टैग: amit shah
शेयर करें