मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

त्रिपुरा: अमित शाह आज दिखाएंगे ‘जन विश्वास यात्रा’ को हरी झंडी, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया वॉइस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान ने बुधवार रात गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की। अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह को अगरतला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान अगरतला हवाईअड्डे पर नहीं उतर सका

शेयर करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान ने बुधवार रात गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की। अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह को अगरतला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान अगरतला हवाईअड्डे पर नहीं उतर सका। एटीसी सूत्रों ने बताया कि इसके बाद विमान को गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट किया गया, जहां वह सुरक्षित उतरे।

बताया गया है कि अमित शाह को बुधवार रात अगरतला पहुंचना था। आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को उनका राज्य में दो रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम है।

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंकर देबनाथ ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार रात करीब 10 बजे अगरतला के एमबीबी हवाईअड्डे पर उतरना था, लेकिन घने कोहरे के चलते खराब दृश्यता के कारण वह नहीं उतर सके। उन्होंने कहा कि उनका विमान गुवाहाटी में उतर गया है और वह वहीं रात बिताएंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर और दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम अनुमंडल से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे अगरतला पहुंचेंगे। वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दिन में मीडिया से बातचीत में कहा कि जन विश्वास यात्रा अगले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान को चिन्हित करेगी और हमें खुशी है कि केंद्रीय गृह मंत्री दोनों कार्यक्रमों को हरी झंडी दिखाएंगे।

टैग: amit shah
शेयर करें