1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. दिल्ली NCR में महंगाई का एक और झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

दिल्ली NCR में महंगाई का एक और झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

दिल्ली एनसीआर में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने एक बार फिर से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। यह कीमतें सोमवार से प्रभावी हो जाएंगी। इस साल दिल्ली एनसीआर में चौथी बार दूध की कीमत बढ़ाई गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली एनसीआर में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने एक बार फिर से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। यह कीमतें सोमवार से प्रभावी हो जाएंगी। इस साल दिल्ली एनसीआर में चौथी बार दूध की कीमत बढ़ाई गई है।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध पर एक रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की है। वहीं, टोकन वाले दूध पर दो रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ाई है।

दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी कंपनी सबसे ज्यादा दूध की आपूर्ति करने वाली कंपनियों में से एक है। मदर डेयरी रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध की आपूर्ति करती है

सोमवार से फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk) अब 63 रुपये/लीटर की जगह 64 रुपये/लीटर मिलेगा। वहीं टोकन दूध (Token Milk) 48 की जगह 50 रुपये प्रति लीटर मिला करेगा।

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि फुल क्रीम दूध के आधा लीटर पैकेट के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जो लोगों को थोड़ी राहत की बात है।

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com