मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

क्या सिर्फ आई फ्लू के कारण होती है आंख लाल, जानें सच

Avnish

क्या आई फ्लू के कारण ही आपके आंखें लाल होती हैं ? जानिए आंखें लाल होने का कारण क्या है ?

eye flu
शेयर करें
नई दिल्ली। आजकल आई फ्लू के केस काफी ज्यादा फैल रहे हैं। यह तेजी से बढ़ भी रहे हैं। आंखों के लाल होने से लोग यह मान रहे है कि आंख आ गई है। इसका कारण वायरल, बैक्टीरियल या फिर एलर्जी भी हो सकती है। जिसमें आंखों में दर्द होना, जलन होना, कुछ चुभने का अहसास होना और कीचड़ आना यही लक्षण आम तौर पर देखे जा रहे हैं।
यह बीमारी भले ही तेजी से फैल रही हो, उसके बावजूद ये जान लेना जरूरी है कि सिर्फ आई फ्लू की वजह से ही आंखों में ये लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। इन मिलते जुलते लक्षणों का कारण कंजंक्टिवाइटिस के अलावा भी कुछ और हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन कारणों से होता है आंख लाल।
सूखेपन के कारण समस्या 
अगर आपकी आंखों में बार बार जलन या फिर, खुजली महसूस हो रही है तो वो ड्राई आईज यानि की आंखों में सूखेपन के कारण हो रही है। जो लोग ज्यादा देर स्क्रीन देखते हैं। काम के सिलसिले में या टाइम पास के लिए, उन्हें ये दिक्कत हो सकती है। लगातार स्क्रीन देखने से आंसू बनना कम हो जाते हैं।
नसों से जुड़ी समस्या
आंखों के आसपास और सतह पर मौजूद नसों में किसी तरह का कोई ब्रेक होना या फिर कोई दिक्कत होना भी आखों में लालपन का कारण बन सकता है। इसमें आमतौर पर आंखों में दर्द महसूस नहीं होता है। सिर पर लगी की चोट या किसी दवा की वजह से ऐसा हो सकता है।
इंफेक्शन के कारण
वैसे तो आईफ्लू एक किस्म का इंफेक्शन ही है लेकिन और भी इंफेक्शन ऐसे हो सकते हैं जिनके चलते आंखों में लालपन और दर्द हो सकता है। अगर तेज दर्द होता है, रोशनी से परेशानी होती है और धुंधला-धुंधला दिखाई देता है तो समझिए कि आंख किसी तरह के इंफेक्शन का शिकार हैं।
शेयर करें