1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः सात पिस्तौल और पांच मैगजीन संग हथियार तस्कर गिरफ्तार, बिहार से लाकर यूपी में करता था सप्लाई

यूपीः सात पिस्तौल और पांच मैगजीन संग हथियार तस्कर गिरफ्तार, बिहार से लाकर यूपी में करता था सप्लाई

 यूपी के बलिया जिले में पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से सात पिस्तौल और पांच मैगजीन बरामद की है। आरोपी बिहार के सीवान जिले का निवासी है।

By Rakesh 

Updated Date

बलिया। यूपी के बलिया जिले में पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से सात पिस्तौल और पांच मैगजीन बरामद की है। आरोपी बिहार के सीवान जिले का निवासी है। वह काफी लंबे समय से हथियारों की तस्करी कर रहा था।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

वह पिछले पांच वर्षों से बिहार से पिस्तौल लाकर यूपी के कई जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता था। वह अब तक लगभग 200 से अधिक पिस्तौल बेच चुका है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र में एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गाजीपुर सीमा के पास हसन नामक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के समय वह बाइक से गाजीपुर की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने उसके बैग से कुल सात पिस्तौल और पांच मैगजीन बरामद की हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com