Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मनोज तिवारी ने कहा-आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली की जनता की जीत

मनोज तिवारी ने कहा-आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली की जनता की जीत

भाजपा सांसद मनोज तिवारी एवं प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार (4 अक्टूबर) को संयुक्त पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को दिल्ली की जनता की जीत बताया। कहा कि शराब घोटाले में अब जनता को न्याय मिलना शुरू हो गया है। इस मौके पर मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी एवं प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार (4 अक्टूबर) को संयुक्त पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को दिल्ली की जनता की जीत बताया। कहा कि शराब घोटाले में अब जनता को न्याय मिलना शुरू हो गया है। इस मौके पर मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

श्री तिवारी ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी उन्हीं के साथियों की गवाही के बाद हुई है। जांच में शामिल लोगों की जब आंखें खुलती हैं तो वह सबसे पहले मुख्य आरोपी की पोल खोलते हैं और वही हाल इस केस में संजय सिंह के साथ हुआ है। कई बार जब आप अपराध करते हैं तो लगता है कि आपको कोई नहीं देख रहा है, लेकिन ईश्वर सबको देखता है।

आप मंत्री सतेन्द्र जैन से चला भ्रष्टचार का खेल सिसोदिया से अब संजय सिंह तक पहुंचा

श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा उन सभी महिलाओं के साथ थी जो केजरीवाल के शराब ठेके के खुलने के खिलाफ खड़ी थी। लेकिन उस वक्त यह केजरीवाल और उनके सभी नेता अट्टहास कर रहे थे। आज सतेन्द्र जैन से चला आया यह भ्रष्टचार का खेल सिसोदिया से अब संजय सिंह तक पहुंच चुका है। वह दिन दूर नहीं जब केजरीवाल भी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

श्री तिवारी ने कहा कि विक्टिम कार्ड खेलने की पुरानी नीति से भी अब दिल्ली की जनता को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यह इतने शातिर हैं कि पहले से ही अपने बचाव में बोलने और जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। वह केजरीवाल ही हो सकते हैं जो ऐसा भ्रष्टाचार करें और सोचे कि किसी को पता नहीं चलेगा। कमीशन 2 फीसदी से 12 फीसदी करना सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है।

पढ़ें :- दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि जिस दिन सीबीआई ने केस दर्ज किया उसी दिन इन भ्रष्टाचारियों ने अपने घर की सफाई कर दी। जांच एजेंसी तो जब छापेमारी करती है तो वह सबूत के साथ करती है। आम आदमी पार्टी पहली पार्टी है जिसके बड़े नेता जेल जा रहे हैं और 20 बार से अधिक बेल एप्लीकेशन लगाने के बाद भी बेल नहीं मिली है।

साहिब सिंह ने कहा कि यह बार बार कहना कि भाजपा चुनाव से डर गई है,  कुतर्क है। क्योंकि अगर आप भ्रष्टाचार करेंगे और आपको गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो उसे जांच एजेंसी का मिस यूज कहेंगे लेकिन फिलहाल एजेंसी बेहतर काम कर रही है। दिनेश अरोड़ा ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि संजय सिंह ही वह कड़ी हैं, जिन्होंने शराब घोटाले को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com