Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः राज्य मंत्री बनते ही विधायक असीम गोयल ने माथा टेक गुरु का लिया आशीर्वाद

हरियाणाः राज्य मंत्री बनते ही विधायक असीम गोयल ने माथा टेक गुरु का लिया आशीर्वाद

राज्य मंत्री बनते ही विधायक असीम गोयल ने गुरु घर में माथा टेक गुरु का आशीर्वाद लिया। कल चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। नायब सैनी के करीबी विधायक असीम गोयल को इसका फायदा मिला। असीम गोयल को राज्य मंत्री बनाया गया जिससे उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

अंबाला। राज्य मंत्री बनते ही विधायक असीम गोयल ने गुरु घर में माथा टेक गुरु का आशीर्वाद लिया। कल चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। नायब सैनी के करीबी विधायक असीम गोयल को इसका फायदा मिला। असीम गोयल को राज्य मंत्री बनाया गया जिससे उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया है।

पढ़ें :- हरियाणाः नि:शुल्क यात्रा का लीजिए मजा, हैप्पी कार्ड दिखाइए और करिए 1 हजार किलोमीटर की यात्रा

इससे पहले सरकार ने बेस्ट MLA के सम्मान से सम्मानित किया था। शहर में मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। रात को विधायक और राज्य मंत्री असीम गोयल के निवास पर खूब आतिशबाजी की गई। आज सुबह नवनियुक्त राज्य मंत्री असीम गोयल अपने काफिले के साथ गुरुद्वारा मंजी साहिब गए। वहां पर जाकर गुरु घर में माथा टेक गुरु का आशीर्वाद लिया।

पूर्व मेयर रमेश मल ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद करते हैं कि विधायक असीम गोयल ऐसे ही विकास करवाते रहें। टी पी सिंह ने कहा कि विधायक से राज्य मंत्री बनने पर सिख समाज में खुशी की लहर है।

सुंदर ढींघरा ने कहा कि विधायक असीम गोयल कल राज्य मंत्री बने हैं। उनकी कार्यशैली का कोई जवाब नहीं है जिसका फल उन्हें मिला है। आगे भी वो इससे बढ़कर काम करेंगे। उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। विधायक असीम गोयल शहर के विख्यात अंबिका मंदिर भी गएं।

पढ़ें :- हरियाणाः ‘मोदी की गारंटी’ में सभी वर्गों का ध्यानः सुभाष सुधा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com