1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे शुरू, 30 सदस्यीय टीम पहुंची

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे शुरू, 30 सदस्यीय टीम पहुंची

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे शुक्रवार को शुरू हो गया। हिन्दूवादी पक्ष के अधिवक्ताओं के साथ ASI की टीम ज्ञानवापी पहुंचीं। इसे देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

By Rakesh 

Updated Date

वाराणसी। वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे शुक्रवार को शुरू हो गया। हिन्दूवादी पक्ष के अधिवक्ताओं के साथ ASI की टीम ज्ञानवापी पहुंचीं। इसे देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

परिसर के चारों तरफ  ATS  के कमांडोज ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बता दें कि 3 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज करते हुए ASI सर्वे कराने का आदेश दिया था। ज्ञानवापी परिसर में हिन्दू पक्ष की चारों वादिनी महिलाएं और अधिवक्ता समेत कुल 8 लोग मौजूद हैं।

ASI की 30 सदस्यीय टीम ज्ञानवापी के अंदर सर्वेक्षण के लिए पहुंची है। आज जुमे की नमाज की वजह से दोपहर 12 बजे तक ही ASI का सर्वे चलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर सहित शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विशेष दिशा – निर्देश दिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com