1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजली चोरी रोकने गए जेई पर ग्रामीणों ने किया राड से हमला, साथी कर्मचारी जान बचाकर भागे

बिजली चोरी रोकने गए जेई पर ग्रामीणों ने किया राड से हमला, साथी कर्मचारी जान बचाकर भागे

यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजली चोरों ने जेई पर लोहे की राड से  जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजली चोरों ने जेई पर लोहे की राड से  जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

जांच के दौरान गांव के लोगों ने दस्ते को घेर लिया

जूनियर इंजीनियर अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग दस्ता सर्वाधिक बिजली चोरी वाले इलाके दिगुरिया गया था। सुबह 7:00 बजे शुरू हुई जांच के दौरान गांव के लोगों ने दस्ते को घेर लिया।

चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने गांव के ही शोएब नाम के युवक की अगुवाई में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से दस्ते पर हमला बोल दिया। कुछ कर्मचारी और अभियंता जान बचाकर भाग गए। लेकिन जूनियर इंजीनियर को गांव के लोगों ने पकड़कर लोहे की रॉड से पीटा, जिससे उनका सिर फट गया।

इस हमले में जूनियर इंजीनियर सहित कई कर्मचारी घायल हो गए। जिसमें सबसे ज्यादा चोटें जूनियर इंजीनियर के सिर में आई हैं। उनको सात टांके लगाए गए हैं।लहूलुहान हालत में उन्हें आईआईएम रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com