Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के हमलावर अंबाला से गिरफ्तार

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के हमलावर अंबाला से गिरफ्तार

भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। ये चारों आरोपी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

पकड़े गए हमलावरों में तीन देवबंद के ग्राम रणखंडी के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमे एक युवक वह है जिसने एक जेलर पर भी हमला किया था। हमलावर 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था।

मालूम हो कि बुधवार की शाम देवबंद की गांधी कॉलोनी से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कार में अपने भाई मनीष और तीन अन्य साथियों के साथ सहारनपुर लौट रहे थे। यूनियन तिराहे के पास स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने चंद्रशेखर की कार पर चार राउंड फायरिंग की।

एक गोली कार के दरवाजे को भेदते हुए चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। देवबंद सीएचसी के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए थे। गुरुवार शाम को चंद्रशेखर को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

पढ़ें :- मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com