Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या दीपोत्सवः रोशनी से नहा उठी रामनगरी, सीएम योगी ने कहा- रामलला के भव्य स्वागत के लिए खुद को रखें तैयार

अयोध्या दीपोत्सवः रोशनी से नहा उठी रामनगरी, सीएम योगी ने कहा- रामलला के भव्य स्वागत के लिए खुद को रखें तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को अयोध्या में राम कथा पार्क के पास भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया। इस दौरान सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने दीप प्रज्ज्वल को रेखांकित किया है। हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान रामलला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं।

By Rakesh 

Updated Date

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को अयोध्या में राम कथा पार्क के पास भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया। इस दौरान सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने दीप प्रज्ज्वल को रेखांकित किया है। हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान रामलला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं।

पढ़ें :- पेपर लीक मामले में CM योगी का सख्त ACTION, सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, 6 महीने के अंदर होगी दोबारा परीक्षा, STF करेगी जांच

अयोध्यावासियों को भगवान राम ने खुद कहा है वे उनके प्रिय वासी हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि जब भगवान आ रहे हों तो 22 जनवरी को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखें।

दीपोत्सव के लिए अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं। शनिवार को दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलेंगे, जोकि विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिए अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।

अयोध्या में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात साल पहले जब हमने अयोध्या का दीपोत्सव शुरू किया था तो असमंजस की स्थिति थी। लेकिन आज यह एक बड़ा कार्यक्रम और देश-दुनिया का अनोखा आयोजन बन गया है।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। तब यहां मौजूद लोगों की सिर्फ एक ही इच्छा थी। राम मंदिर का निर्माण हो।

सीएम योगी ने मंच से कहा कि हजारों साल पहले भगवान राम अयोध्या आए और इस इतिहास को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। उस वक्त कैसे भगवान राम यहां आए होंगे। संतों की इसमें अहम भूमिका रही। ये एक यूनिक कार्यक्रम बन रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसमें योगदान दिया। जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का कार्यक्रम है।

पढ़ें :- संभल में PM मोदी ने श्रीकल्कि धाम में किया भूमि पूजन और शिलान्यास, कहा- पूज्य संतों की साधना से एक और धाम की रखी जा रही है नींव  

राज्याभिषेक और दीपोत्सव ने दिलाया अयोध्या का गौरव

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। यहां निजी निवेश भी हो रहा है। जब यहां राम विराजमान होंगे। तो कई करोड़ों की परियोजनाएं चालू होंगी। लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएम ने कहा कि राज्याभिषेक और दीपोत्सव कराने का मकसद अयोध्या के गौरव को याद दिलाना है। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया।

सभी संतों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल अनंदीबेन पटेल ने राम कथा पार्क में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के किरदार में आए कलाकारों का स्वागत किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com