मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP: आज़म खान का लेटर बम, मुसलमानों पर होने वाले जुल्मों पर सपा को घेरा

HO BUREAU

जेल में बंद आज़म खान ने संदेश लिखा तो गठबंधन में जारी क्लेश पर्दे के सामने आ गया। ये मात्र लेटर नहीं हैं बल्कि संकेत है कि I.N.D.I गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। ये वो गुस्सा है जिसे इतने दिन तक अपने दिल में दबाकर रखा आज़म ने लेकिन अब गुस्से का गुब्बार फट पड़ा है। जिस जेल में बंद आज़म से मुलाकात करना तक सपा प्रमुख ने जरुरी नहीं समझा उस जेल से ही अखिलेश को नसीहत दी है आज़म खान ने।

azam khan
azam khan
शेयर करें

लखनऊ। जेल में बंद आज़म खान ने संदेश लिखा तो गठबंधन में जारी क्लेश पर्दे के सामने आ गया। ये मात्र लेटर नहीं हैं बल्कि संकेत है कि I.N.D.I गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। ये वो गुस्सा है जिसे इतने दिन तक अपने दिल में दबाकर रखा आज़म ने लेकिन अब गुस्से का गुब्बार फट पड़ा है। जिस जेल में बंद आज़म से मुलाकात करना तक सपा प्रमुख ने जरुरी नहीं समझा उस जेल से ही अखिलेश को नसीहत दी है आज़म खान ने।

समझाया है I.N.D.I गठबंधन को की भेड़-चाल में चलने से कुछ फायदा नहीं होगा। य़े वही आज़म है जिनका आशीर्वाद लिया करते थे अखिलेश। जिन्हें मुलायम सिंह का दाहिना हाथ माना जाता था। आज वही हाथ पत्र लिख नसीहत दे रहा है। बता रहा है कि संभल पर सियासत करे लेकिन और सभी को दरकिनार ना करें। पत्र में आज़म खान ने I.N.D.I गठबंधन के नीति और नियत पर सवाल उठाया। आज़म खान फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं, लेकिन रामपुर से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सागर ने उनका संदेश जारी किया है।

पत्र के हेडर में लिखा गया आजम खान का जेल से संदेश  ! 

“रामपुर की बर्बादी पर इंडिया गठबंधन खामोश तमाशाही बना रहा और मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने का काम करता रहा। इंडिया ब्लॉक को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी वरना मुसलमानों के हालात और भविष्य पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मुसलमानों पर होने वाले हमलों और उनकी मौजूदा स्थिति पर और अपनी नीति पर खुलकर स्पष्ट करें  समाजवादी पार्टी रामपुर में हुए जुल्म और बर्बादी का मुद्दा संसद में उतनी ही मजबूती से उठाए, जितना सम्भल का।

क्योंकि रामपुर के सफल तजुर्बे के बाद ही संभल पर आक्रमण हुआ है। रामपुर की बर्बादी पर इंडिया गठबंधन खामोश तमाशायी बना रहा और मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने पर काम करता रहा। इंडिया ब्लाक को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी अन्यथा मुसलमानों को हालात और भविष्य पर विचार करने के लिये मजबूर होना पड़ेगा।”

जेल में बंद आजमखान पर उत्तर प्रदेश में सियासत गरमा उठी है।एक तरफ जहां जेल से आजमखान का लेटर बम फूटा है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी तंज कस रही है। बीजेपी की तरफ से कहा जा रहा कि I.N.D.I गठबंधन खत्म हो जाएगा।

जेल से लेटर के रूप में फूटा आजम संदेश में मुस्लिम लीडर शिप पर इंडिया गठबंधन पर सवाल खड़ा किया गया है। मुसलमानों के हालात का जिक्र करते हुए संभल हिंसा पर संसद में सियासत पर भी सवाल किया गया है।।हालाकि आजमखान का जेल से आया संदेश अब क्या कुछ रंग दिखाता है देखना अहम होगा।

शेयर करें