यूपी के बदायू मे दोहरे हत्याकांड से इलाके मे सनसनी फैली हुई है। घर मे सो रही दादी और पोती की बेरहमी से सर पर वार कर हत्या कर दी गई है।
Updated Date
बदायू। यूपी के बदायू मे दोहरे हत्याकांड से इलाके मे सनसनी फैली हुई है। घर मे सो रही दादी और पोती की बेरहमी से सर पर वार कर हत्या कर दी गई है। और हत्यारे फरार हैँ। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मुआयाना किया गया है।और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ब्रेकिंग बदायूं
घर में बाहर टीन शेड में सो रही दादी और नातिन की हत्या
रात में सोते वक्त की गई महिला और 3 वर्षीय बच्ची की हत्या
सर पर भारी चीज से वार कर की गयी हत्या
पढ़ें :- Pitru Paksha : पितृपक्ष में मोक्षदायी है महाराष्ट्र का मेघंकर तीर्थ, यहां श्राद्ध से पितरों को मिलती है मुक्ति
पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच- पड़ताल में जुटी
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव हयात नगला का पूरा मामला… pic.twitter.com/6teIO6XHU5
— India Voice (@indiavoicenews) January 11, 2025
दरअसल पूरा मामला अलापुर थाना क्षेत्र के हयात नगर गांव का है। जहाँ चारपाई पर सो रही एक 55 साल की महिला गीता देवी और उसकी तीन साल की पोती कल्पना को सर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना के समय रामनाथ बोरिंग करने सराय पिपरिया गया हुआ था। उसका कहना है की उसकी पास के ही कसवा साखनू के रहने वाले कुछ लोगो से रंजिश चल रही है और उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है।
वही एसएसपी बृजेश कुमार सिंह फॉरेनसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुचे और गहनता से निरिक्षण किया। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले रामनाथ का लड़का सखानु निवासी प्रेमपाल की लड़की को भगा ले गया था तभी से दोनों परिवारों मे रंजिश चली आ रही है। रामनाथ ने प्रेमपाल और उसके बेटे बिजनेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।