1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः महंगे गिफ्ट के नाम पर बलिया की युवती को लगाया 32 लाख का चूना, नाइजीरियन गैंग के तीन दिल्ली से गिरफ्तार   

यूपीः महंगे गिफ्ट के नाम पर बलिया की युवती को लगाया 32 लाख का चूना, नाइजीरियन गैंग के तीन दिल्ली से गिरफ्तार   

यूपी पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर आपरेशन के तहत नाइजीरियन गैंग के तीन साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। स्टूडेंट और मेडिकल वीजा पर रह रहे नाइजीरियन गैंग के ये सदस्य नागालैंड और मिजोरम के साथियों के साथ मिलकर फेक ID बनाकर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महंगे गिफ्ट, डायमंड नेकलेस के नाम पर साइबर ठगी का गोरखधंधा दिल्ली से चला रहे थे।

By Rakesh 

Updated Date

बलिया। यूपी पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर आपरेशन के तहत नाइजीरियन गैंग के तीन साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। स्टूडेंट और मेडिकल वीजा पर रह रहे नाइजीरियन गैंग के ये सदस्य नागालैंड और मिजोरम के साथियों के साथ मिलकर फेक ID बनाकर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महंगे गिफ्ट, डायमंड नेकलेस के नाम पर साइबर ठगी का गोरखधंधा दिल्ली से चला रहे थे।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

पुलिस ने उनके पास से 2 लैपटॉप, नाइजीरियन सिम कार्ड, 4 पासपोर्ट सहित कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किया है। बलिया के सहतवार की रहने वाली युवती से 32 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपी दिल्ली में नागालैंड और मिजोरम के साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर फेक ID के जरिए दोस्ती कर महंगे गिफ्ट देने के बहाने अलग-अलग एकाउंट में पैसा जमा करा लेते थे। पुलिस ने बताया कि बलिया के सहतवार थान क्षेत्र की युवती से इस गैंग ने लॉरेंस माइकल नाम के एकाउंट से दोस्ती कर उसकी शादी में महंगे गिफ्ट देने के नाम पर 32 लाख की ठगी कर ली।

नाइजीरियन सिम कार्ड, लैपटॉप, 4 पासपोर्ट,  6 मोबाइल फ़ोन सहित कई दस्तावेज बरामद

पीड़िता की शिकायत पर जांच बड़ा अमाउंट होने के नाते बलिया से आजमगढ़ परिक्षेत्र को सौपा गया। जहां पुलिस ने तीनों अपराधियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से नाइजीरियन सिम कार्ड, लैपटॉप, 4 पासपोर्ट,  6 मोबाइल फ़ोन सहित कई दस्तावेज बरामद किए हैं।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com