मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Bangladesh Violenceः गृह मंत्रालय का ACTION, बनाई कमेटी, सीमा सुरक्षा बल पूर्व क्षेत्र के एडीजी बनाए गए अध्यक्ष

HO BUREAU

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद जारी हिंसा को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ी पहल की है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर गृह मंत्रालय ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी बांग्लादेश में रहने वाले भारतीयों, हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर वहां के गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बात करेगी।

Bangladesh Violence
Bangladesh Violence
शेयर करें

नई दिल्ली। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद जारी हिंसा को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ी पहल की है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर गृह मंत्रालय ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी बांग्लादेश में रहने वाले भारतीयों, हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर वहां के गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बात करेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए मोदी सरकार ने कमेटी का गठन किया। कमेटी का अध्यक्ष सीमा सुरक्षा बल पूर्व क्षेत्र के एडीजी को बनाया गया है। इसके अलावा बीएसफ दक्षिण बंगाल के आईजी, आईजी बीएसफ त्रिपुरा, भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के योजना और विकास विभाग के सदस्य और सचिव कमेटी में सदस्य होंगे। उत्पीड़न से त्रस्त होकर पश्चिम बंगाल की सीमा से लगते बांग्लादेश के ठाकुरगांव और पंचगढ़ इलाकों में हजारों हिंदू भारत में प्रवेश करने के लिए जमा हो गए हैं।

शेयर करें