मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में बदलाव, सरदार सुदर्शन सिंह सहगल बनें सीनियर मीत प्रधान

HO BUREAU

प्रधान को छोड़ हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्यों को बदल दिया गया। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल को भी एग्जीक्यूटिव में शामिल किया गया। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है।

gurdwara
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। प्रधान को छोड़ हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्यों को बदल दिया गया। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल को भी एग्जीक्यूटिव में शामिल किया गया। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है।

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध ने कहा कि आज हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी मेंबर्स की मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में पदाधिकारियों को बदलने की मांग उठी।

इसके बाद उन्होंने अपने प्रधान पद से इस्तीफा दे पूरी कमेटी को निरस्त कर दिया। इसके बाद हाउस में बैठे सभी सदस्यों की सहमति से मुझे एक बार फिर से प्रधान चुना गया। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल को धर्म प्रचार का कार्य सौंपा गया।

किसको क्या पद मिला

प्रधान -भूपेंद्र सिंह असंध, सीनियर मीत प्रधान -सरदार सुदर्शन सिंह सहगल, जूनियर मीत प्रधान- बीबी रविंदर कौर अजराना,जनरल सकत्र -सरदार सुखविंदर सिंह, मीत सकत्र-  सरदार गुलाब सिंह मुनक।

शेयर करें