1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bank Manager Killed : कुलगाम में आतंकियों ने बैंक मैनेजर को मारी गोली, मौत

Bank Manager Killed : कुलगाम में आतंकियों ने बैंक मैनेजर को मारी गोली, मौत

Kulgam : जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातें बढ़ने लगी है। बीते दिनों कुलगाम की एक महिला शिक्षिका को निशाना बनाने के बाद अब आंतकियों ने बैंक में घुसकर एक मैनेजर को गोली मार दी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कुलगाम, 2 जून। Bank Manager Killed : जम्मू-कश्मीर में टारगेट कीलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। आतंकियों ने गुरुवार सुबह बैंक में घुसकर मैनेजर को गोली मारी, जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पढ़ें :- चक्रवात से निपटने की तैयारी तेज, ओडिशा ने प्रभावित जिलों में 5 IAS अधिकारियों की तैनाती की

कुलगाम जिले के आरेह इलाके में गुरूवार सुबह आतंकियों ने बैंक मैनेजर विजय कुमार को गोली मार दी। हमले में गंभीर रूप से घायल बैंक मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक राजस्थान का रहने वाला था और कुलगाम में इलाकाही देहाती बैंक शाखा का मैनेजर था।

पढ़ें :- खरगे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

हमले के दौरान मची भगदड़ के बीच आतंकी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com