Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्य समारोह से पहले पूरे अयोध्या जिले में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए: सीएम योगी

मुख्य समारोह से पहले पूरे अयोध्या जिले में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। शुक्रवार रात सीएम आवास पर अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष रिकॉर्ड दीये जलने से यह आयोजन वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयोध्या में दीपोत्सव को लेकर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। शुक्रवार रात सीएम आवास पर अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष रिकॉर्ड दीये जलने से यह आयोजन वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

पढ़ें :- रोडवेज बसों के किराये में भारी इजाफा,100 किमी का सफर 25 रुपए, पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव में भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंगों का प्रतीकात्मक चित्रण भी होगा। प्रधानमंत्री की ओर से सरयू की आरती भी उतारी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन अवसरों पर समयानुकूल सुमधुर भजन, आरती, मानस की चौपाइयां व दोहा का गायन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनसे समारोह और अधिक शोभायमान और अविस्मरणीय होगा।उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह से पहले पूरे अयोध्या जिले में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए।किसी भी श्रद्धालु अथवा पर्यटक को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी के चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मानकों का पूरी तरह पालन होना चाहिए। इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अयोध्या के सीमावर्ती  जिलों को अलर्ट रखने और सीमाओं पर अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने अयोध्या में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

पढ़ें :- हम सभी को सनातन धर्म पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए: सीएम योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com