मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बंगाल हिंसा और हिंदुओं के पलायन पर अलीगढ़ में विश्व हिंदू परिषद का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग

up bureau

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा और इसके बाद कथित रूप से हो रहे हिंदुओं के पलायन के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया।

बंगाल हिंसा और हिंदुओं के पलायन पर अलीगढ़ में विश्व हिंदू परिषद का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग
शेयर करें

अलीगढ़। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा और इसके बाद कथित रूप से हो रहे हिंदुओं के पलायन के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गांधीपार्क थाना क्षेत्र स्थित अचलताल जीटी रोड पर किया गया, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज और विरोधी पोस्टर के साथ ममता सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बंगाल में वक्फ कानून के विरोध की आड़ में योजनाबद्ध ढंग से हिंसा फैलाई जा रही है, जिसमें खासतौर पर हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना को एकतरफा और भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताते हुए इसे बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व VHP विभाग मंत्री मुकेश राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है और राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। मुकेश राजपूत समेत अन्य हिंदू संगठनों ने केंद्र सरकार से मांग की कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए ताकि हिंसा और असुरक्षा का माहौल समाप्त हो सके। इस प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस बल तैनात रहा।

शेयर करें