1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपचुनावः घोसी में सायकिल दौड़ी, कमल मुरझाया, सपा के सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत

उपचुनावः घोसी में सायकिल दौड़ी, कमल मुरझाया, सपा के सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत

यूपी के घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने 43 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को हरा दिया है। इस उपचुनाव के नतीजे से सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

By Rakesh 

Updated Date

मऊ यूपी के घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने 43 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को हरा दिया है। इस उपचुनाव के नतीजे से सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

काउंटिंग के दौरान सुधाकर सिंह ने लगातार बढ़त बनाए रखी। घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह से बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी ट्वीट कर घोसी की जनता का धन्यवाद किया है।

साथ ही उन्होंने लिखा कि घोसी से प्रत्याशी सुधाकर सिंह और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई। जिला पंचायत के उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी की साइकिल रफ्तार से दौड़ती दिखाई दी है। लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन और बरेली में बड़ी जीत दर्ज की है।

मिर्जापुर में राजगढ़ जिला पंचायत सदस्य सीट पर सपा की जीत हुई है। बरेली में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बहेड़ी के वार्ड-16 जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी जसविंदर कौर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित शिल्पी चौधरी को 1258 वोटों से हराया। शुक्रवार दोपहर को उपचुनाव के नतीजों की घोषणा की गई।

पढ़ें :- मेरठ में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील, लोगों को वितरित किए तिरंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com