मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, अब टाइम पर मिलेगी सैलरी !

इंडिया वॉइस

शिक्षकों के वेतन के लिए जो राशि जारी की गई है वह 11 अरब 90 करोड़ 44 लाख 44 हजार 712 है। सरकारी शिक्षकों को उनके सितंबर की सैलरी मिलने वाली है।

शेयर करें

बिहार के सरकारी स्कूल के लिए एक बड़ी अच्छी खबर।  उनके लिए एक नही दो बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन के लिए 38 जिलों को राशि जारी कर दी है। इतना ही नहीं, 43 हजार नवनियुक्‍त शिक्षकों को अब एकमुश्‍त वेतन भी दिया जाएगा। इसकी भी तैयारी शुरू हो चुकी है।

शिक्षकों के वेतन के लिए जो राशि जारी की गई है वह 11 अरब 90 करोड़ 44 लाख 44 हजार 712 है। सरकारी शिक्षकों को उनके सितंबर की सैलरी मिलने वाली है। शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक असंगबा चुबा आओ ने 37 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से सामंजस्य स्थापित करते हुए राशि प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर सैलरी देने का निर्देश दिया है। हालांकि इसमें पूर्वी चंपारण को शामिल नहीं किया गया है

विभाग के तरफ से साफ़ तौर पर ये बात कही गई है कि शिक्षकों की सैलरी जल्द से जल्द मिल जानी चाहिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला कार्यक्रम पदाधिकारी इसमें किसी तरह की अनियमितता करते पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा

टैग: bihar Death
शेयर करें