1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें

उत्तर प्रदेश में जातिगत जनगणना का मुद्दा फिर से गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को उन्नाव पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश में जातिगत जनगणना का मुद्दा फिर से गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को उन्नाव पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा मैं जातिगत जनगणना के विरोध में नहीं हूं, बल्कि समर्थन में ही हूं। ये होनी चाहिए इसमें कोई गलत नहीं है।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

दरअसल अखिलेश यादव लम्बे समय से जातिगत जनगणना कराने के की मांग कर रहे है। जिसके बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाति की जनगणना को लेकर कहा कि जाति की जनगणना होनी चाहिए। देश के कई राजनीतिक दल इसके पक्ष में हैं। समाजवादी पार्टी के विधायक, सांसद, गांव-गांव जाकर इस बात के लिए लोगों में जागरूकता लाएंगे।

कुछ समय में पार्टी का नेतृत्व गांवों में जाकर लोगों को इसके बारे में जागरूक करेगा, क्योंकि जब जनगणना होगी तभी संभव हो पाएगा कि विकास योजनाओं से लोगों को कैसे जोड़ें। जिसको लेकर सपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अंदेशा यह भी लगाया जा रह है कि सपा यह मुदा सदन में भी उठा सकती है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com