मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 33वां जन्मदिन,बड़े भाई ने केक कटवा अनोखे अंदाज में दी बधाई

इंडिया वॉइस

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज सबके चहते हैं. ये देश में सबसे प्रभावी युवा नेता में से एक हैं. इनका आज 33वां जन्मदिन है. तेजस्वी यादव ने अपना जन्मदिन अपने परिवार वालों के साथ केक काटकर मनाया. तस्वीरों में मां राबड़ी देवी और भाई तेज प्रताप यादव दिख रहे हैं Bihar deputy chief minister tejashwi yadav 33rd birthday today

Tejashvi Yadav Wedding
शेयर करें

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 33वां जन्मदिन है. मौके पर उनके बड़े भाई वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार की रात 12 बजे उनसे केक कटवाया और जन्मदिन की बधाई दी. इस मौके पर उनकी मां राबड़ी देवी भी मौजूद रही. तेजस्वी यादव ने जन्मदिन के मौके पर केक काटकर मां का आशीर्वाद लिया. वहीं, बड़े भाई और मां को खुद केक खिलाया. वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने जन्मदिन के सेलिब्रेशन का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है.

इसके साथ ही उन्होंने छोटे भाई के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा है. तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा-करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबों की आंखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष. मेरे भाई को कदम-कदम पर सफलता मिले, डगर-डगर उसमें वृद्धि हो तथा ईश्वर की कृपा आप पर यूं ही बरसती रहे. आगे वीडियो के साथ लिखा- हैप्पी बर्थ डे ब्रदर! आई लव यू. बताते चलें कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन 09 नवंबर 1989 को हुआ था. इसके साथ ही आज तेजस्वी यादव 33 साल के हो गए.

शेयर करें