मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहारः आरा में दिनदहाड़े बीच बाजार बदमाशों ने मुखिया पति की गोली मारकर हत्या की

Rajni

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आरा में रविवार (14 मई) को बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच बाजार पंचायत मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

murder
शेयर करें

पटना। बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आरा में रविवार (14 मई) को  बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच बाजार पंचायत मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब वह बाजार से गुजर रहे थे। मामला बड़हरा प्रखंड के कृष्णागढ़ ओपी क्षेत्र के सरैया बाजार की है।

मृतक की पहचान बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत के मुखिया अमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के रूप में हुई है। बदमाशों ने पहली गोली चलाई। गोली सीधे मुखिया पति को लगी। वह फौरन बाइक लेकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों बदमाश नजदीक जाकर गोलियां दागने लगे।

बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद

खास बात यह है कि दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव और उनकी पत्नी अमरावती देवी (पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया) को पिछले साल 20 मार्च 2022 को होली के दिन भी रंग खेलने के विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

शेयर करें