मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी समेत 5 लोग गिरफ्तार,होम्योपैथी दवा औऱ चीनी मिलाकर बनाते थे नकलीशराब

इंडिया वॉइस

बिहार पुलिस ने एक वाहन जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल उत्तर प्रदेश से रसायन लाने और सारण में मसरख एवं उसके आसपास शराब की आपूर्ति करने के लिए किया जाता था.

शेयर करें

सारण जहरीली शराब कांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बिहार पुलिस ने शुक्रवार को इस कांड के सिलसिले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी. सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि राज्य पुलिस द्वारा गठित एक विशेष जांच दल ने एक होम्योपैथी कंपाउंडर को पकड़ा, जो जहरीली शराब त्रासदी का कथित तौर पर मास्टरमाइंड था.
आपको बता दें कि इस जहरीली शराब कांड में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 38 लोगों की जान चली गई जबकि बीजेपी का दावा है कि 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

पुलिस ने एक वाहन किया जब्त

एसपी संतोष कुमार ने कहा, ‘‘पुलिस ने एक वाहन जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल उत्तर प्रदेश से रसायन लाने और सारण में मसरख एवं उसके आसपास शराब की आपूर्ति करने के लिए किया जाता था. नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की खाली बोतलें भी बरामद की गईं.” एसआईटी ने इस मामले में पहले नौ लोगों को गिरफ्तार किया था.

उन्होंने कहा, ‘शुरुआती जांच में पता चला कि मास्टरमाइंड (मुख्य आरोपी) अपने साथियों की मदद से होम्योपैथी दवा और चीनी मिलाकर नकली शराब बनाता था. वे (आरोपी) सारण जिले के कई इलाकों में अपने विक्रेताओं या सहयोगियों के माध्यम से अवैध शराब की आपूर्ति करते थे.

शेयर करें