मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहारः शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, देखें क्या है नई तारीख

Rajni

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 24, 25, 26 और 27 अगस्त को होगी। पहले यह परीक्षा 19, 20, 26 और 27 अगस्त को होने वाली थी।

bihar public service commission
शेयर करें

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 24, 25, 26 और 27 अगस्त को होगी। पहले यह परीक्षा 19, 20, 26 और 27 अगस्त को होने वाली थी, लेकिन CTET परीक्षा को देखते हुए BPSC ने अचानक डेट में बदलाव किया है।

BPSC के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने बताया कि CTET की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। BPSC की परीक्षा से इसकी तिथि टकरा रही थी। इसलिए अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसे देखते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव किए गए हैं। अभ्यर्थियों की संख्या अगर अधिक होगी तो परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति परीक्षा के लिए 15 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जुलाई तक चलेगी। अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वही इसमें आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, व दिव्यांग के लिए 200 रुपये और सामान्य वर्ग के पुरुष व अन्य उम्मीदवारों लिए 750 रुपये रखा गया है।

अपीयरिंग कैंडिडेट को भी इस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। 31 अगस्त 2023 तक जिन छात्रों की अर्हता संबंधी परीक्षा हो गयी है या हो जायेगी, लेकिन रिजल्ट नहीं निकल पायेगा, उनको भी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

कक्षा 1 से 5 तक के लिए 79,943 पद

कक्षा 9-10 के लिए 32,916 पद

कक्षा 11-12 के लिए 57,602 पद

शेयर करें