Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती में बाइक और स्कूटी में भीषण टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

बस्ती में बाइक और स्कूटी में भीषण टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

यूपी के बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के महारीपुर में गुरुवार देर रात बाइक और स्कूटी की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Rajni 

Updated Date

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के महारीपुर में गुरुवार देर रात बाइक और स्कूटी की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

बाइक सवार तीन युवक गणेशपुर से नगर जा रहे थे

मृतकों की पहचान अभिषेक (22) , कुलदीप (20) और अरविंद सिंह (55) के रूप में हुई है। बाइक सवार तीन युवक गणेशपुर से नगर जा रहे थे। बाइक काफी स्पीड में थी। इस दौरान सामने से आ रही स्कूटी और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। स्कूटी पर सवार पति-पत्नी और बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बाइक और स्कूटी में आमने सामने टक्कर हुई है। बाइक पर सवार दो व्यक्ति और स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। इसके अलावा दो लोग घायल हैं। जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पढ़ें :- ससुर और बहू को वाहन ने रौंदा,  दोनों की मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com