1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः धूमधाम से मना डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह महाराज का जन्मदिन

हरियाणाः धूमधाम से मना डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह महाराज का जन्मदिन

सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह महाराज का आज जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु भारी तादाद में सिरसा पहुंचे। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं द्वारा अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया जा रहा है।

By Rakesh 

Updated Date

सिरसा। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह महाराज का आज जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु भारी तादाद में सिरसा पहुंचे। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं द्वारा अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी जेल से बाहर हैं। ऐसे में डेरा श्रद्धालुओं में खुशी है कि उनके गुरु उनके बीच हैं। वहीं सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के अंदर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से डेरा श्रद्धालु यूपी से सीधा कार्यक्रम देखेंगे। डेरा श्रद्धालुओं द्वारा आज बेहद खुशी मनाई जा रही है। लोग अलग-अलग स्टेट से सिरसा डेरे में पहुंच रहे हैं और अपने गुरु के भजनों पर नाच कर खुशी मना रहे हैं। डेरा भी भव्य तरीके से सजाया गया है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से भी चौक चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ डेरा के सेवादारों ने भी जिम्मा उठाया हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com