1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त,अन्नामलाई को भी अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त,अन्नामलाई को भी अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने सिक्किम में पार्टी संगठन में भी फेरबदल किए हैं। सिक्किम में पार्टी ने डीआर थापा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Karnataka Elections : कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है.भारतीय जनता पार्टी भी चुनावी मोड में आ गई है इसी के तहत भाजपा ने चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शनिवार को पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया. वहीं, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई इन चुनावों के लिए सह-प्रभारी होंगे।कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है.

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- राजनीतिक अवसरवाद का चेहरा हैं नेता प्रतिपक्ष

बीजेपी केंद्रीय कार्यालय के द्वारा जारी किये गए पत्र में कहा गया, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए प्रभारी और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।”

पढ़ें :- INDIA bloc : दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़का इंडिया ब्लॉक, कहा- इसको डर कहते हैं...

दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के प्रयास

गौरतलब है कि कर्नाटक में सत्तासीन भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है. प्रधान को पहले भी कई राज्यों में चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है. पार्टी की उम्मीद रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके.

जनवरी में जेपी नड्डा ने किया था राज्य का दौरा

वहीं इससे पहले चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले महीने जेपी नड्डा ने राज्य का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी विकास का पर्याय है, जबकि कांग्रेस का मतलब विनाश है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोग विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दल के नेताओं को घर में बैठा देंगे.

सिक्किम में पार्टी ने डीआर थापा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया

पढ़ें :- UP Rajya Sabha Election Result : यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार जीते

इसके अलावा भाजपा ने सिक्किम में पार्टी संगठन में भी फेरबदल किए हैं. सिक्किम में पार्टी ने डीआर थापा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा पार्टी के विधायक एनके सुब्बा को विधायी पार्टी लीडर बनाया गया है. विधायक डीटी लेपचा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com