Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहारः तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर भाजपाई उतरे सड़क पर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, नीतीश सरकार से पूछा सवाल-10 लाख सरकारी नौकरी का क्या हुआ वादा

बिहारः तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर भाजपाई उतरे सड़क पर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, नीतीश सरकार से पूछा सवाल-10 लाख सरकारी नौकरी का क्या हुआ वादा

बिहार सरकार के ख़िलाफ़ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने गांधी मैदान से 'विधान सभा मार्च' निकाला। मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन चलाया।

By Rajni 

Updated Date

पटना। बिहार सरकार के ख़िलाफ़ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने गांधी मैदान से ‘विधान सभा मार्च’ निकाला। मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन चलाया।

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

बिहार विधानसभा में शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा उठाने के बाद विधानसभा से भाजपा के दो विधायकों को मार्शल द्वारा बाहर किए जाने के बाद पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों ने सड़क से सदन तक पैदल मार्च किया। भाजपा नेता सुबह 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट हुए। यहां से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे। भाजपा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग करने लगे।

पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इस दौरान पुलिस ने भाजपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। इस दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेता चोटिल हो गए।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई 

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह अन्याय है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे। भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है।

गांधी मैदान में भाजपा नेताओं ने कहा कि आपने बिहार के युवाओं से 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ। जब भाजपा नेताओं को आगे नहीं बढ़ने नहीं दिया गया तो प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत दर्जनों नेता डाकबंगला चौराहे के पास बीच रोड पर बैठ गए।

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से मार्च पर निकले थे। अचानक पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नीतीश सरकार भाजपा के आंदोलन से बौखला गई है।

पढ़ें :- पंजाबः पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से चोरी का प्रयास
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com