1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा नेता की जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या, दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

भाजपा नेता की जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या, दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

By up bureau 

Updated Date

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक से आए 3 युवकों ने अंजाम दिया। इंजेक्शन लगने के बाद गुलफाम सिंह तड़पने लगे। इसके बाद उन्हें CHC ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

संभल में बीजेपी नेता की हत्या

गुलफाम सिंह यादव संभल में बीजेपी नेता थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। सड़क किनारे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि अलीगढ में डॉक्टरों का पैनल बीजेपी नेता का पोस्टमार्टम करेगा।

गुलफाम सिंह यादव पिछले तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे। गुन्नौर विधानसभा के लिए वह 2004 में हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, आरएसएस के जिला कार्यवाह, भाजपा के महामंत्री पद पर भी रहे थे। इसके अलावा उनकी पत्नी जावित्री देवी लगातार तीन बार से गांव की प्रधान हैं। गुलफाम सिंह यादव के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव 2019 में जुनावई ब्लॉक प्रमुख के लिए हुए उपचुनाव में ब्लाक प्रमुख चुने गए।

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, सपा पर CM योगी का हमला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com