मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

प्रयागराजः PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं में उबाल, राहुल गांधी का पुतला फूंक जताया आक्रोश

Rakesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं में आक्रोश है। प्रयागराज के BJP पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका है। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

burnt Rahul Gandhi's effigy
शेयर करें

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं में आक्रोश है। प्रयागराज के BJP पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका है। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

पुतला फूंकने वाले भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान पर माफी मांगना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर जो बयानबाजी की है वह पिछड़े वर्ग के साथ ही देश के प्रधानमंत्री का भी अपमान है। सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी भी की।

शेयर करें