मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

भाजपा ने जारी की 21 प्रत्याशियों की सूची, छत्तीसगढ़ में बड़े नेताओं का दौरा शुरू

Rakesh

छत्तीसगढ़ में रमन सरकार और भूपेश सरकार के बीच सियासत देखी जा रही है।जिसमें रमन सरकार के 15 साल का कार्यकाल है और 5 साल भूपेश बघेल के। कांग्रेस बीजेपी के 15 साल पर सवाल उठा रही हैं।

bjp
शेयर करें

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में रमन सरकार और भूपेश सरकार के बीच सियासत देखी जा रही है।जिसमें रमन सरकार के 15 साल का कार्यकाल है और 5 साल भूपेश बघेल के। कांग्रेस बीजेपी के 15 साल पर सवाल उठा रही हैं।वही बीजेपी भूपेश बघेल की सरकार को लेकर घेर रही हैं।

रमन सरकार की 15 साल की नाकामियों को बताएगी कांग्रेस 

कांग्रेस का कहना है कि जनता के बीच में जाकर रमन सरकार की 15 साल की नाकामियों को गिनायेंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। इलेक्शन कमीशन द्वारा सितंबर माह में चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लगाया जा सकता है।

इस बीच कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के साथ राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दाैरा कार्यक्रम भी लगभग तय हो चुका है। बड़े नेताओं के दाैरे के बीच भाजपा और कांग्रेस में अपने-अपने कार्यकाल और घोषणा पत्रों के वायदों को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है।

सत्तापक्ष की कांग्रेस सरकार ने भाजपा की पूर्व सरकार के घोषणा पत्रों का लिस्ट दिखाते हुए 15 साल के कार्यकाल में कितने वायदे भाजपा ने पूरे किए और कितने वायदे पूरे नहीं किए इस पर भाजपा को आईना दिखाया।  वहीं इस बीच भाजपा ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदेश की जनता को छलने का आरोप लगाया है।

शेयर करें