Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को किया याद,  PM मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर दी सच्ची श्रद्धांजलिः वीरेन्द्र सचदेवा

भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को किया याद,  PM मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर दी सच्ची श्रद्धांजलिः वीरेन्द्र सचदेवा

गरीबों व वंचितों की सशक्त आवाज, सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जन्म जयंती पर भारत रत्न मिलने पर भाजपा दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। गरीबों व वंचितों की सशक्त आवाज, सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जन्म जयंती पर भारत रत्न मिलने पर भाजपा दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ओबीसी समाज की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न के हकदार थे। प्रधानमंत्री ने इस बात को स्वीकार कर उनकी 100 वीं जन्म जयंती पर भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

श्री सचदेवा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ और बिहार राज्य के दो बार मुख्यमंत्री और एक बार उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय उनके अथक संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

जननायक के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी

श्री सचदेवा ने कहा कि इस निर्णय से युवा पीढ़ी भी कर्पूरी ठाकुर जी के महान योगदान को जान पाएगी। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। सुनील यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने दो कार्यकाल में जिस तरह की छाप बिहार के समाज पर छोड़ी है, वैसा दूसरा उदाहरण नहीं दिखता।

पढ़ें :- दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

ख़ास बात ये भी है कि वे बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने ढाई महीने जेल में बिताए थे। सुनील यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से देश के पूरे ओबीसी समाज में खुशी का माहौल है। उनकी कोशिशों के चलते ही मिशनरी स्कूलों ने हिंदी में पढ़ाना शुरू किया और आर्थिक तौर पर ग़रीब बच्चों की स्कूल फी को माफ़ करने का काम भी उन्होंने किया था।

कहा कि वो देश के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने अपने राज्य में 10वीं तक मुफ्त पढ़ाई की घोषणा की थी। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा के सह-प्रभारी महक सिंह, मोर्चा के तीनों महामंत्री रामखिलाड़ी यादव, डॉ. यूके चौधरी एवं मनीष चौधरी व मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष, मंत्री उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com