मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

निकाय के रण में बीजेपी के दिग्गजों ने झोंकी ताकत

Rajni

यूपी के निकाय चुनाव अपने अंतिम चरण में हैं। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी इस रण को जीतने के लिए सारी ताकत झोंक रही हैं

nikaychunav, up, politics
शेयर करें

लखनऊ।  यूपी के निकाय चुनाव अपने अंतिम चरण में हैं। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी इस रण को जीतने के लिए सारी ताकत झोंक रही हैं। बीजेपी ने निकाय के महाभारत में अपने तमाम दिग्गजों को मैदान में उतार दिया हैं।

केंद्रीय मंत्री को अमेठी की जिम्मेदारी दी हैं। वो अमेठी में तमाम जनसंपर्क अभियान कर रही हैं। जिससे आवाम को बीजेपी की तरफ खीचा जा सकें। वही बीएल वर्मा बंदायू में जनता के बीच जा रहे हैं । वही निकाय के रण में बीजेपी तो काफी एक्टिव मूड में नजर आ रही हैं । वही विपक्ष ने लगता हैं इस लड़ाई में पहले से हथियार डाल दिए हैं। विपक्ष की तरफ से कोई मंत्री ज्याया एक्टिव नहीं आ रहा हैं।

कांग्रेस और बसपा सक्रिय नहीं

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस और बसपा की तरफ से जमीन स्तर पर एक्टिव न होना इस बात के संकते दे रहा हैं कि विपक्ष इस चुनाव में ज्यादा रूचि नहीं ले रहे हैं। वहीं बीजेपी की ये ताकत कही न कहीं इस बात की तजदीक कर रही हैं कि निकाय चुनाव में बीजेपी अपनी कोई सकर नहीं छोड़ना चाहती । यूपी के मुख्यमंत्री हर रोज 4 से 5 जिलों में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

बीजेपी की ताकत इस तरह से चुनाव में झोंकना विपक्ष के एक बहुत बड़ा रोड़ा हैं। वही वही लगता हैं कि विपक्ष ने निकाय के रण में अपने योध्दा न भेजकर पहले से हथियार डाल दिए हैं। अब तो ये आने वाली 13 ताऱीख को ही पता चलेगा कि जनता पर किसका जादू चला हैं। यूपी की आवाम ने किसको विजयी बनाया हैं।

 

 

 

 

शेयर करें