1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने का किया, इंस्पेक्टर पर लगाया शहर विधायक से अभद्रता करने का आरोप

अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने का किया, इंस्पेक्टर पर लगाया शहर विधायक से अभद्रता करने का आरोप

भाजपा विधायक से अभद्रता का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। भाजपाइयों ने इंस्पेक्टर पर शहर विधायक से अभद्रता करने का आरोप लगाया। अलीगढ़ शहर से भाजपा की विधायक मुक्ता राजा के साथ थाने के इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता किए जाने से भाजपाइयों में रोष फैल गया।

By Rakesh 

Updated Date

अलीगढ़। भाजपा विधायक से अभद्रता का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। भाजपाइयों ने इंस्पेक्टर पर शहर विधायक से अभद्रता करने का आरोप लगाया। अलीगढ़ शहर से भाजपा की विधायक मुक्ता राजा के साथ थाने के इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता किए जाने से भाजपाइयों में रोष फैल गया।

पढ़ें :- डॉक्टर की घोर लापरवाही से मासूम की जिंदगी तबाह, 5 साल की मानवी का काटना पड़ा पैर

शहर के बन्नादेवी थाने का मामला

गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने थाना घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। मामला शहर के बन्नादेवी थाने का है। अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके में स्थित ज़िला अस्पताल में एक सिपाही की पत्नी भर्ती थी। गर्भवती पत्नी के चेकअप के लिए जब डॉक्टर ने सिपाही से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा तो वह इस पर भड़क गया। जिसके बाद हॉस्पिटल में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस दौरान डॉक्टरों व सिपाही के बीच हाथापाई हो गई। इसकी शिकायत जब सिपाही ने संबंधित थाने में की  तो पुलिसकर्मी जांच के लिए हॉस्पिटल गए तो वहां पर सीसीटीवी फुटेज डिलीट मिली। जिसके बाद डॉक्टरों को इंस्पेक्टर ने खूब खरीखोटी सुनाई। इंस्पेक्टर की शिकायत लेकर जब डॉक्टर शहर की महिला विधायक मुक्ता राजा के पास पहुंचे तो वह थाने पहुंच गईं।

उनका आरोप था कि थाने में पहुंचने के बाद इंस्पेक्टर ने उनके साथ अभद्रता करते हुए सही से बात भी नहीं की। इसी बात से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी सहित पुलिस विभाग के विरोध में जमकर नारेबाज़ी करते हुए थाने का घेराव कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता व विधायक थाने से गए। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में भीषण आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com