मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

आपत्तिः भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से की राहुल गांधी की शिकायत

Rakesh

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ पर महिला सदस्यों ने नाराजगी जताई है। भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से राहुल गांधी की शिकायत भी की है।

rahul gandhi
शेयर करें

नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ पर महिला सदस्यों ने नाराजगी जताई है। भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से राहुल गांधी की शिकायत भी की है। महिला सांसदों ने कहा कि यह भारतीय परंपरा के खिलाफ किया गया आचरण है।

शिकायती पत्र में भाजपा की 20 महिला सांसदों के हैं हस्ताक्षर 

लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित भारतीय जनता पार्टी की 20 महिला सांसदों के हस्ताक्षर वाले शिकायती पत्र में कहा गया है कि  हम आपका ध्यान आज सदन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी से संबंधित एक घटना की ओर दिलाना चाहते हैं। उक्त सदस्य ने अभद्र आचरण प्रदर्शित किया और केंद्रीय मंत्री एवं सदन की सदस्य स्मृति ईरानी को लेकर अभद्र भावभंगिमा प्रदर्शित की, जब वह सदन को संबोधित कर रही थी।

भाजपा की महिला सांसदों ने मांग की कि सदस्य (राहुल) के ऐसे अभद्र आचरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिन्होंने न केवल सदन में एक महिला सदस्य को अपमानित किया है बल्कि इस सदन की गरिमा को कम किया है।

शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली महिला सांसदों में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, दर्शना जरदोश, अन्नपूर्णा देवी सहित पार्टी सांसद रेखा वर्मा, देवश्री चौधरी, संघमित्रा मौर्य, अपराजिता सारंगी, प्रतिभा भौमिक आदि हैं।

टैग: MP politics
शेयर करें