मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

आतंकी हमले में मारे गए चार तीर्थयात्रियों के शव को लाया गया जयपुर, जनता ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Jammu and Kashmir Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादियों के हमले में राजस्थान के एक ही परिवार के चार लोग मारे गए थे, जिसमे एक 2 साल का बच्चा भी शामिल था, मंगलवार को उनके शव को ट्रेन से जयपुर लाया गया, जिसके बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है, भारी संख्या में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

शेयर करें

Jammu and Kashmir Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में 9 जून को आतंकी हमले में मारे गए राजस्थान के चार तीर्थयात्रियों के शवों को ट्रेन से जयपुर लाया गया है, मारे जाने वाले चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जिनमें एक दो वर्ष का एक बच्चा लिवांश भी शामिल था, बच्चे की मां पूजा सैनी की भी मौत हो गई थी जबकि पिता पवन हादसे में घायल हो गए, हमले में इसी परिवार के राजेंद्र सैनी और उनकी पत्नी ममता सैनी की भी मौत हो गई, जो काफी दुखद की खबर है, उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, तीनों बच्चों के सिर से मां-बाप का साया हट जाने के बाद उनके परिजनों ने बच्चों के लिए सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की सरकार से की है, उन्होंने मुरलीपुरा थाने के बाहर धरना भी दिया, भाजपा के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने उनके बच्चों को गोद लेने का ऐलान किया है।

कलक्टर की आंखें हुई नम

मंगलवार (11 जून) सुबह ट्रेन से चारों मृतकों के शव जयपुर जंक्शन पर पहुंचाया गया, जहां जयपुप कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, एडीएम साउथ शैफाली कुशवाहा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी स्टेशन पर मौजूद थे. सुबह 8 बजे से ही अधिकारी जंक्शन पर मौजूद थे, पूजा एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े 9 बजे जयपुर जंक्शन पहुंची. पूरा माहौल गमगीन हो गया, जब रेस्क्यू करने वाली टीम के कर्मचारी शवों को उतारने के लिए ट्रेन में चढ़े तो मृत बच्चे और अन्य शवों को देखकर उनके हाथ भी कांप उठे।

 

शेयर करें