मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी के निशाने पर बॉलीवुड के सितारे

Rakesh

ईडी 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है। खबर है कि अब इस मामले में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा, सुखविंदर सिंह, नेहा कक्कड़ और सनी लियोनी समेत 17 सेलेब्स से भी पूछताछ की जा सकती है।

bollywood
शेयर करें

मुंबई। ईडी 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है। खबर है कि अब इस मामले में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा, सुखविंदर सिंह, नेहा कक्कड़ और सनी लियोनी समेत 17 सेलेब्स से भी पूछताछ की जा सकती है।

ईडी ने अपनी गहन जांच में पाया है कि सौरभ चंद्राकर ने इसी साल फरवरी 2023 में शादी की थी। जिसमें 200 करोड़ खर्च किए गए थे। जानकारी ये भी है कि हवाला के जरिए यह पैसे इवेंट कंपनी और बॉलीवुड के सितारों के खातों तक पहुंचाए गए हैं। जिसके बाद ईडी के राडार पर कई सेलेब्स बने हुए हैं। उनसे जल्द ही पूछताछ की जानी है।

बता दें कि दुबई के आलीशान होटल में हुई इस शादी को मुंबई की इवेंट कंपनी R1 इवेंट ने ऑर्गेनाइज किया था। जिसके दफ्तर पर मुंबई में ईडी ने छापेमारी भी की है। जिसके बाद तमाम दस्तावेजों से पता चला है कि इस कंपनी को सौरभ चंद्राकर ने अवैध तरीके से हवाला के जरिए 112 करोड़ पहुंचाए। 42 करोड़ में तो सिर्फ होटल की बुकिंग हुई थी।

अब इस पूरे मामले में टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी, नुसरत भरूचा, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अबराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, कृष्णा अभिषेक और सुखविंदर सिंह समेत कई सेलेब्स से पूछताछ हो सकती है।

टैग: Bollywood ED
शेयर करें