मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
यात्रा

Big news: वंदे भारत ट्रेन पर पश्चिम बंगाल में पथराव, खिड़की के टूटे कांच ; 4 दिन पहले हुई थी लॉन्चिंग

इंडिया वॉइस

Vande Bharat Trains:पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है,देश की प्रीमियर सेमी हाई-स्‍पीड ट्रेन वंदे भारत पर पश्चिम बंगाल में हमला किया गया है,वंदे भारत ट्रेन पर पत्‍थरबाजी करने के कारण ट्रेन की खिड़कियों के कांच टूट गए है, 4 दिन पहले ही हावड़ा से चलकर न्‍यू जलपाईगुड़ी तक जाने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की लॉन्चिंग हुई थी.

शेयर करें

West bengal news: पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है,देश की प्रीमियर सेमी हाई-स्‍पीड ट्रेन वंदे भारत पर पश्चिम बंगाल में हमला किया गया है,वंदे भारत ट्रेन पर पत्‍थरबाजी करने के कारण ट्रेन की खिड़कियों के कांच टूट गए है, 4 दिन पहले ही हावड़ा से चलकर न्‍यू जलपाईगुड़ी तक जाने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की लॉन्चिंग हुई थी.

 
देश की प्रीमियर सेमी हाई-स्‍पीड ट्रेन वंदे भारत पर हमले की यह घटना मालदा स्‍टेशन के समीप हुई. वंदे भारत ट्रेन पर पत्‍थरबाजी की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हलचल मच गई.मिली जानकारी के अनुसार,ट्रेन न्‍यू जलपाईगुड़ी से चलकर हावड़ा आ रही थी. ट्रेन जब मालदा जिले के कुमारगंज से गुजर रही थी तो वंदे भारत पर पत्‍थरबाजी की गई.

 
इस घटना में ट्रेन के C-13 कोच में लगा शीशा क्षतिग्रस्‍त हो गया. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 30 दिसंबर 2022 को शुरू हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विधिवत संचालन शुरू किया था, लेकिन संचालन के कुछ दिन बाद ही ट्रेन पर पत्‍थरबाजी की घटना ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 
वंदे भारत ट्रेन पर हमला मामले में रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए है,जांच में यह पता लगाया जाएगा कि प्रीमियर सेमी हाई-स्‍पीड ट्रेन पर किसने पत्‍थरबाजी की. इस बीच, बीजेपी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे टीएमसी की साजिश करार दिया है.

 
इससे पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन को अराजक तत्व निशाना बनाते रहे हैं. 15 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ में नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे. इससे ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा था. यह घटना दुर्ग और भिलाई स्टेशन के बीच हुई थी.

शेयर करें