1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ENG vs PAK 1st Test : ब्रूक-कॉक्स की शानदार पारी, पहली पारी में इंग्लैंड 409 रन पर ढेर

ENG vs PAK 1st Test : ब्रूक-कॉक्स की शानदार पारी, पहली पारी में इंग्लैंड 409 रन पर ढेर

ENG vs PAK 1st Test : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।

By HO BUREAU 

Updated Date

ENG vs PAK 1st Test : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 409 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 238 रनों की विशाल बढ़त हासिल की है। इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों में 91 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान ब्रूक ने 13 चौके लगाए।

पढ़ें :- लीड्स टेस्ट : बारिश से धुला दूसरे दिन का पहला सेशन, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड मजबूत

कप्तान जो रूट भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। रूट ने 112 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए, वहीं जॉर्डन कॉक्स ने 73 रनों की बढ़िया पारी खेली। डैन लॉरेंस भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 79 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए। लॉरेंस ने अपनी इस पारी में 9 चौके लगाए। एमिलियो गे ने 33 रनों का योगदान दिया, जबकि जैमी स्मिथ ने 25 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर 25 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जोश टंग 8 रन बनाकर खुर्रम शहजाद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

पाकिस्तान की तरफ से स्पिन गेंदबाज अली अस्मान ने चटकाए 5 विकेट

पाकिस्तान की ओर से स्पिन गेंदबाज अली उस्मान ने 95 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि खुर्रम ने 3 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद अली और मोहम्मद अब्बास ने एक-एक विकेट चटकाया। इससे पहले, पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 171 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि इमाम-उल-हक ने 42 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें : मजबूत लोकतंत्र के लिए वेतनभोगी जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होना जरूरी

हालांकि, टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच-पांच विकेट अपने नाम किए। साल 2006 के बाद यह पहला मौका रहा, जब इंग्लैंड की ओर से एक ही पारी में दो गेंदबाजों ने 5 विकेट चटकाए। 2006 में यह कारनामा स्टीव हार्मिसन और मोंटी पनेसर ने किया था।(आईएएनएस)

पढ़ें :- ग्रोइन इंजरी के कारण बचे हुए घरेलू सीजन से इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन बाहर

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।   

 

पढ़ें :- रसेल अर्नोल्ड ने पडिक्कल की बल्लेबाजी को सराहा, मानव सुथार की रंगना हेराथ से की तुलना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com