मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Parliament Budget Session : 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र, 01 फरवरी को पेश होगा आम बजट

इंडिया वॉइस

सूत्रों के मुताबिक बजट सत्र दो भागों में होगा। पहला 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 01 फरवरी को सालाना बजट पेश किया जाएगा। दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होकर 08 अप्रैल तक चलेगा।

Parliament Budget Session
शेयर करें

नई दिल्ली, 14 जनवरी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 01 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद संसद का ये बजट सत्र शुरू होगा। सूत्रों के मुताबिक बजट सत्र दो भागों में होगा। पहला 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 01 फरवरी को सालाना बजट पेश किया जाएगा। दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होकर 08 अप्रैल तक चलेगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) के विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होंगे। यूपी में 10 फरवरी को पहला चरण, 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी को चौथा चरण, 27 फरवरी को पांचवां चरण, 03 मार्च को छठे चरण और 07 मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा। उत्तराखंड, पंजाब, गोवा में एक ही चरण में मतदान होंगे। इन तीनों राज्यों में 14 फरवरी को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जबकि मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 03 मार्च को मतदान होगा। 5 राज्यों में 7 मार्च को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।

शेयर करें