Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News:महिला और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों को 5 साल से अधिक की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने 77 दिन के अंदर सुनाया फैसला

UP News:महिला और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों को 5 साल से अधिक की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने 77 दिन के अंदर सुनाया फैसला

Posco act:उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर में 10 वर्षीय नाबालिक के साथ छेड़छाड़ के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है,महज 77 दिन के अंदर पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को सजा मुकर्रर कर दी है,यह सजा CO स्याना वंदना शर्मा की कड़ी पैरवी के बाद सुनाई गई है,10 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी संजय शर्मा को 5 साल 6 महीने की सजा के साथ 15 हजार रुपये का आर्थिक दंड दिया है,अब पॉक्सो कोर्ट के इस फैसले के बाद महिला और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वालो की खैर नहीं है,छेड़छाड़ और फब्तियां कसने वाले अब सलाखों के पीछे रहेंगे

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bulandshahr News: उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर में 10 वर्षीय नाबालिक के साथ छेड़छाड़ के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है,महज 77 दिन के अंदर पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को सजा मुकर्रर कर दी है,यह सजा CO स्याना वंदना शर्मा की कड़ी पैरवी के बाद सुनाई गई है,10 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी संजय शर्मा को 5 साल 6 महीने की सजा के साथ 15 हजार रुपये का आर्थिक दंड दिया है,अब पॉक्सो कोर्ट के इस फैसले के बाद महिला और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वालो की खैर नहीं है,छेड़छाड़ और फब्तियां कसने वाले अब सलाखों के पीछे रहेंगे

पढ़ें :- कन्नौज में भाजपाइयों ने संजू कटियार का किया भव्य स्वागत

10 साल की किशोरी के साथ 14 अगस्त को थाना बीवी नगर क्षेत्र के अंतर्गतछेड़छाड़ की घटना हुई थी,घटना के बाद थाना बीबीनगर में मुकदमा पंजीकृत हुआ था और सीओ स्याना वंदना शर्मा 6 दिन के अंदर छेड़छाड़ कैश की चार्जशीट को पॉक्सो कोर्ट में दाखिल कर दी थी. जिसके बाद आज पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है,महज 77 दिनों में सजा मिलने के बाद एक नई मिसाल पेश की गई है. इससे आरोपियों में डर व्याप्त होगा,अब छेड़छाड़ और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बुलंदशहर पुलिस अपराधियों के लिए काल साबित हो रही है. महिला और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और फब्तियां कसने वालों के लिए बुलंदशहर पुलिस काल बनकर टूटेगी.

पॉक्सो कोर्ट के इस फैसले के बाद महिला और बच्चियों के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगेगा. महिला और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले सलाखों के पीछे होंगे. पूरे मामले में सीओ स्याना वंदना शर्मा का कहना है कि छोटी बच्चियों के साथ घटना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. छेड़छाड़ और फब्तियां कसने वाले अब सलाखों के पीछे रहेंगे. ऐसे लोगों की समाज में कोई जरूरत नहीं. महिला व बच्चियों के साथ शोषण करने वाले सभी सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे. बुलंदशहर पुलिस लगातार काम कर रही है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com