मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

रविवार को भारतीय बिजनेसमैन एटलस रामचंद्रन का 80 वर्ष की आयु में निधन,कई फिल्मों मे भी किये थे काम

इंडिया वॉइस

Businessman Death :दुबई मे रविवार को भारतीय बिजनेसमैन एटलस रामचंद्रन का सीने मे दर्द की वजह से 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है ,एटलस रामचंद्रन को शनिवार को मानखूल अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, यहां दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली, बिजनेसमैन होने के साथ ही इन्होने 13 फिल्मों मे भी काम किया था

शेयर करें

New delhi: दुबई मे रविवार को भारतीय बिजनेसमैन एटलस रामचंद्रन का सीने मे दर्द की वजह से निधन हो गया है ,इनकी उम्र 80 वर्ष थी ,एटलस रामचंद्रन को शनिवार को मानखूल अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, यहां दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली, बिजनेसमैन होने के साथ ही इन्होने 13 फिल्मों मे भी काम किया था

भारतीय बिजनेसमैन एटलस रामचंद्रन ने 30 साल पहले अपना बिजनेस शुरू किया था,इनका जन्म 1942 मे केरल के त्रिशूल जिले मे हुआ था,एटलस रामचंद्रन कई साल से दुबई मे ही रह रहे थे,रामचंद्रन एटलस ज्वेलरी के फाउंडर थे जो की अब बंद हो चुकी है,कुवैत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में इसकी लगभग 50 शाखाएं थीं. केरल में भी उनकी शाखाएं थीं.बिजनेस से पहले एटलस रामचंद्रन एक बैंक कर्मचारी के रूप में भी काम किया था,इनको फिल्मों का काफी शौक था,पॉपुलर मलयालम फिल्में वैशाली और सुक्रुथम का प्रॉडक्शन रामचंद्रन ने ही किया था,2015 मे एटलस रामचंद्रन को धोखाधड़ी के मामले मे गिरफ्तार किया गया था जिसमे उन्हे 3 साल की सजा हुयी थी

शेयर करें